{"_id":"5dab67cf8ebc3e01451c2f72","slug":"expired-cold-drinks-found-in-an-agency-kaushambi-news-ald2580103126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी में बरामद हुई एक्सपारी डेट की 250 लीटर कोल्ड ड्रिंक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी में बरामद हुई एक्सपारी डेट की 250 लीटर कोल्ड ड्रिंक जब्त
विज्ञापन
एजेंसी में बरामद हुई एक्सपायरी डेट की 250 लीटर कोल्ड ड्रिंक जब्त
डेढ़ लाख कीमत की बताई जा रही कोल्ड ड्रिंक
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को महमूदपुर बाजार में छापेमारी कर डेढ़ लाख कीमत की एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बरामद की। बरामद कोल्ड़ ड्रिंक की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान कारोबारियों में ह़ड़कंप रहा।
एसडीएम चायल सुल्तान अशरफ सिद्दीकी की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह व शेफाली रस्तोगी ने महमूदपुर मनौरी स्थित श्रीराम एजेंसी में छापेमारी की। यहां 250 लीटर कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। कोल्ड ड्रिंक एक्सपायरी डेट की थी। बरामद कोल्ड ड्रिंक की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। इसी तरह आलम एजेंसी में भी छापेमारी किया गया। यहां गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस दिया गया। नामी कंपनी की बरामद कोल्ड ड्रिंक को नकली बताया जा रहा है। जांच के लिए नमूना भेजा गया है। इसी तरह चायल की एक मिठाई की दुकान में छापेमारी कर गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। यहीं एक अन्य दुकान में छह किलो सड़ी हुई जलेबी बरामद हुई। जलेबी को अफसरों ने नष्ट करा दिया गया। छापेमारी से बाजार में हड़कप मचा रहा।