{"_id":"5c5886e5bdec223c5d7e3045","slug":"expensive-racing-teenage-death-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ी रेसिंग, किशोर की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी पड़ी रेसिंग, किशोर की मौत, तीन गंभीर
Tue, 05 Feb 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी इलाके के तिल्हापुर मोड़ के किशोरों को सोमवार सुबह बाइक की रेसिंग महंगी पड़ गई। मोटरसाइकिल की हैंडिल टकराने से दोनों वाहनों पर सवार चारों किशोर गिर गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के सगे भाई सहित तीन घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि तिल्हापुर मोड़ निवासी ओमप्रकाश सोनी आभूषण कारोबारी है। सोमवार सुबह इनके दोनों बेटे रौनक (16) और आदित्य (12) पड़ोसी लकी (14) व गोलू (17) पुत्र छोटू सोनी के साथ बाइक से रेसिंग कर रहे थे। रौनक तथा आदित्य एक बाइक पर थे। जबकि गोलू व छोटू दूसरी बाइक पर थे। रेसिंग करते हुए किशोर कोटिया तक पहुंच गए। वहां इनकी बाइक की हैंडल आपस में टकरा गई। इससे बाइक सवार चारों किशोर गिर गए। सिर पर चोट लगने के कारण रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल किशोरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने आदित्य को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। किशोर की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लेकर निकले हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।