{"_id":"5cd08c0dbdec22076f510496","slug":"evm-bad-employee-ignorant-delayed-voting-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम खराब, कर्मचारी अंजान, देरी से शुरू हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम खराब, कर्मचारी अंजान, देरी से शुरू हुआ मतदान
Tue, 07 May 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी लोकसभा चुनाव में कई बूथों पर ईवीएम खराब मिलीं। मतदान कराने के लिए कर्मचारियों ने ईवीएम को वीवीपैट से जोड़ा लेकिन नहीं चलीं। ऐसे शिकायतों को लेकर कंट्रोल रूम के फोन सुबह सात बजे से ही घनघनाने लगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम भेज कर किसी तरह चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। इसकी वजह से कई बूथों पर डेढ़ से दो घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। करीब एक दर्जन स्थानों पर ईवीएम बदलनी भी पड़ी।
चायल विधान सभा के भगवानपुर मतदात केंद्र के बूथ संख्या 262, 263 और 264 में लगे कर्मचारियों को ईवीएम चलाने की सही जानकारी नहीं थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद यहां 7.33 बजे मतदान शुरू हुआ। आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा के बूथ संख्या 215 में लगी ईवीएम खराब थी। वोटर सुबह से ही लाइन में लगे थे। साढ़े आठ बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप गुप्ता के पहुंचने पर मशीन बदली गई। इसे लेकर करीब एक घंटा मतदान बाधित रहा।
सरायअकिल स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 288 व 289 की ईवीएम खराब होने से यहां भी एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। सदर विधान सभा के ऊनो गांव में भी ईवीएम खराब होने से 8.30 बजे मतदान शुरू हुआ। इसे लेकर लाइन में लगे वोटरों की बीएलओ से बहस हो गई। भेलखा गांव में 2900 मतदाता हैं। यहां पर तीन बूथ बने थे। एक बूथ में लगी ईवीएम खराब थी। उस बूथ पर सुबह 8.10 बजे मतदान शुरू कराया जा सका। कड़ा विकास खंड के बूथ संख्या 55 नासिरपुर फरीदगंज में ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू कराया जा सका। कामोबेश सोमवार की सुबह मतदान शुरू होते ही ज्यादातर मतदान स्थलों से इसी तरह की शिकायतें सामने आई।
विज्ञापन
शिकायतों पर अफसर दौड़ते-भागते नजर आए। कोसम इनाम में ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। इसकी वजह से सुबह सबसे पहले लाइन में लगे सफक हैदर, दासी देवी आदि बिना मतदान किए ही वापस लौट गए। हालांकि उन लोगों का कहना था कि वह बाद में आकर मतदान करेंगे। ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से महेवाघाट के हटवा अब्बासपुर में पौने एक बजे से करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। इस तरह की शिकायतें लगातार पूरे संसदीय क्षेत्र से आती रहीं।