फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   even 50 percent of the roads could not become pothole free

Kaushambi News: 15 दिन बीते... 50 फीसदी सड़कें भी नहीं हो पाईं गड्ढामुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
even 50 percent of the roads could not become pothole free
सीएम योगी ने 10 अक्तूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था। लेकिन अब दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। 15 दिन बीतने के बाद जिले की 50 फीसदी से ज्यादा सड़कें आज भी गड्ढे में हैं। इन दिनों में सिर्फ धार्मिक स्थलों और दुर्गा प्रतिमाओं की यात्रा वाले मार्गों को दुरुस्त किया जा सका है। वहीं, सुस्त व्यवस्था को देखते हुए शासन ने 31 अक्तूबर तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन

जिले में पीडब्ल्यूडी का प्रांतीय और निर्माण दो खंड हैं। दोनों खंडों की जिले में 1883 किलोमीटर लंबी 713 सड़कें हैं। इनमें लगभग 245 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। प्रांतीय खंड की 30 फीसदी सड़कें दुरुस्त हुईं हैं। जबकि निर्माण खंड की 25 फीसदी ही। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि शेष बची सड़कें 31 अक्तूबर से पहले गड्ढा मुक्त करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

--------
इन सड़कों पर चलना है दुश्वार

जिला मुख्यालय में ओसा से धाता रोड तक जाने वाली माइनर की पटरी पर बनी सड़क पिछले करीब 10 साल से बदहाल है। टेवां से पश्चिमशरीरा के बीच की सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। मंझनपुर से बेनीराम कटरा को जाने वाले रास्ते पर भी जगह-जगह गड्ढे हैं। जबकि, दो साल पहले इसे बनवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
गड्ढा मुक्त अभियान में अहम सड़कों की हो रही अनदेखी
नन्हुआ का पुरवा के अशोक और भेलखा के अशोक सिंह के कहा कि अहम सड़कों की मरम्मत में अनदेखी हो रही है। यही कारण है कि ओसा-धाता मार्ग सालों से बदहाल है। समदा के जितेंद्र कुमार ने कहा कि दो साल पहले समदा-बंबूपुर मार्ग की सड़क बनी थी। जिस पर कई जगह गड्ढे हैं। जिस वजह से आवागमन में परेशानी होती है।

-------
शासन से 31 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का समय मिला है। काम तेजी से चल रहा है। तय समय पर सभी सड़कें दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
डीसी भास्कर

एई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article