फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   EO arbitrary civil Preeeshan

ईओ की मनमानी से नागरिक परेेेशान

Sun, 19 Jul 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
अजुहा (कौशाम्बी)। नगर पंचायत कार्यालय में तैनात ईओ ने मनमानी की हद कर दी है। आरोप है कि वह कई-कई दिनों तक दफ्तर नहीं आते हैं। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कस्बाइयों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


अजुहा नगर पंचायत में रहने वाले आशीष कुमार, सुरेश कुमार, कल्लू प्रसाद, रमेश कुमार, राकेश कुमार, रमेश चंद्र अग्रहरि आदि ने बताया कि नगर पंचायत में तैनात ईओ महीने-महीने भर तक कार्यालय नहीं आते हैं। कभी आए भी तो दफ्तर में बैठकर लोगों की समस्या नहीं सुनते हैं। कार्यालय के काम वह बाबुुओं को घर बुलाकर निपटा देते हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की मानें तो समस्याओं की शिकायत करने के लिए उन्हें टाउन एरिया दफ्तर में कोई अधिकारी नहीं मिलता। अध्यक्ष और अन्य कर्मचारी शिकायतों की अनदेखी करते हैं। आरोप है कि ईओ कभी मिल भी गए तो वह शिकायतों की ओर ध्यान नहीं देते। इसी अनदेखी का नतीजा है कि कस्बे में समस्याओं का अंबार लग गया है। नागरिकों का कहना है कि ईओ ने नियमित तरीके से दफ्तर में बैठना शुरू नहीं किया तो उनके खिलाफ वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed