फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Encroachment removed on administration's warning

प्रशासन की चेतावनी पर हटाया अतिक्रमण

Tue, 11 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on administration's warning
Encroachment removed on administration's warning - फोटो : KAUSHAMBI
प्रशासन की चेतावनी पर हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने 60 वकीलों व 25 दुकानदारों को भेजा था नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जनपद न्यायालय जाने वाले मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की चेतावनी के बाद लोगों ने खुद ही हटा लिया। अधिवक्ता से लेकर कारोबारी तक अपना सामान व अस्थाई निर्माण गिराते नजर आए। सड़क तो काफी हद तक अतिक्रमण से मुक्त हो गई।

जनपद न्यायालय जाने वाला मार्ग करीब 10 फुट चौड़ा है। इस सड़क के किनारे कब्जा कर लिया गया था। इसकी वजह से वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती थी। रास्ते में आड़े-तिरछे वाहन के खड़ा होने के कारण अक्सर जाम भी लगता था। इसे लेकर एसडीएम सदर राजेश चंद्रा ने छह फरवारी को 60 वकीलों व 25 दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की नोटिस दिया था। चैंबर व दुकानों में नोटिस भी चस्पा किया गया था। अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण प्रशासन ने अपने तरफ से अतिक्रमण नहीं हटवाया। सोमवार को कचहरी खुली तो ज्यादातर लोगों ने अवैध कब्जा हटवा लिया। लोग अपनी कुर्सी, मेज दूसरे स्थान पर ले जाते नजर आए। कारोबारियों ने अपनी दुकान का सामान ठेले पर लादकर दूसरे स्थान पर सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed