फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Employees submitted memorandum to BSA regarding demands

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Sat, 10 Jul 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Employees submitted memorandum to BSA regarding demands
यूपी एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिले के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। शाम चार बजे के बाद कर्मचारियों ने मुख्यालय आकर बीएसए को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गौतम की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने अधीनस्थ राजकीय कार्यालय समूह ग के कर्मचारियों को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि आशुलिपिक से वैयक्तिक सहायक के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर 103 कर्मचारियों एवं वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति प्राप्त 97 कर्मचारियों के पद स्थापन अब तक नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की गई। प्रधान सहायक प्रशासनिक अधिकारी वैयक्तिक सहायक ग्रेड एक एवं वैयक्तिक सहायक ग्रेड -2 पर पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या प्राप्त किए जाने के बाद पदोन्नति की कार्यवाही नहीं किए जाने, निजी स्थानांतरण चाहने वाले कर्मचारियों के तबादले पर विचार नहीं किए जाने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि छह जुलाई से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है। रोजाना दोपहर बाद तीन बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक कुमार सैनी, वीरेंद्र कुमार, आमिर आलम अंसारी, अनिल कुमार, हेमचंद्र, सुभाषिनी शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed