{"_id":"58af2e6c4f1c1ba03fb23895","slug":"electronic-voting-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के मतदान में गुरुवार को जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 41 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने कर दिया है। दस लाख 90 हजार 201 मतदाताओं में से 58.04 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिराथू में 59, मंझनपुर में 61 और चायल में 55 फीसदी मतदान हुआ। तीनों सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। ईवीएम में तकनीकी खराबी के अलावा कहीं से कोई अप्रिय सूचना प्रशासन को नहीं मिली। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी ओसा पहुंच गई थी। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 57.37 फीसदी मतदान हुआ था। वोट प्रतिशत न बढ़ने से लोगों में निराशा दिखी।
विधानसभा चुनाव के लिए मंझनपुर सीट से छह, चायल में 19 और सिराथू सीट पर 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 58 फीसदी मतदाताओं ने कर दिया है। सुबह करीब सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कई बूथों पर ईवीएम मशीन की गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रभावित रहा। चायल के आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम की गड़बड़ी से करीब दो घंटे तक मतदाता खड़े रहे, इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। घोसिया, घमसीरा आदि बूथों पर भी यही स्थिति थी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मशीन बदलवाकर मतदान शुरू कराया। इसके बाद मतदान में तेजी आई। दोपहर तीन बजे तक 52 फीसदी वोट पड़ चुका था।
इसके बाद बूथों पर सन्नाटा पसर गया। शाम पांच बजे तक तीनों सीटों पर कुल 58.04 फीसदी मतदान हुआ था। दस लाख 90 हजार 201 मतदाताओं में से आधे लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मंझनपुर विधानसभा के मतदाताओं ने वोटिंग की। मंझनपुर में 61 प्रतिशत, सिराथू में 59 और चायल में 55 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से मात्र एक फीसदी ज्यादा वोट अबकी बार पड़ा। इससे जिला प्रशासन को जबरदस्त झटका लगा। पिछले चुनाव में कुल 57.37 फीसदी मतदान हुआ था। देर शाम तक 228 बूथों पर लाइन लगी रही। मतदान खत्म होने के बाद ही पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।