फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity supply disrupted in Bhagwatiganj locality for 26 hours

Kaushambi News: भगौतीगंज मोहल्ले में 26 घंटे से विद्युत सप्लाई बाधित

Thu, 16 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in Bhagwatiganj locality for 26 hours
भगौतीगंज मोहल्ले में 26 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा में चल रहे डीजे ने दोपहर करीब तीन बजे सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दी जिससे विद्युत पोल टूटकर बीच सड़क पर गिर गया था।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच आवा गमन शुरु कराया, लेकिन 26 घंटे बीत जाने के बाद विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। इससे मोहल्ले की तीन हजार जनता गर्मी व पीने के पानी के लिए परेशान हो रही है। वहीं, विद्युत कर्मी मरम्मत कार्य में लगे हैं। जेई जैन उद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि सड़क आरसीसी की है जिसको तोड़ने के बाद हाइड्रा मशीन से गड्ढा किया गया है, इसीलिए ज्यादा समय लग रहा है। बुधवार शाम तक सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed