फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity crisis...after flood now villagers are troubled by low voltage

Kaushambi News: बिजली संकट...बाढ़ के बाद अब लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान

Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis...after flood now villagers are troubled by low voltage
महेवाघाट व पश्चिमशरीरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव के लोगों को बाढ़ के बाद अब बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में परेशानी हो रही है। बाढ़ से प्रभावित लाइनों को ठीक करने के लिए हटवा अब्बासपुर के फीडर को पश्चिम शरीरा उपकेंद्र के महेवा फीडर से जोड़ दिया गया था लेकिन अब अधिक लोड के कारण गांव में बिजली की आपूर्ति अत्यधिक कम वोल्टेज पर हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 500 से अधिक उपभोक्ता इस फीडर से जुड़े हैं।
विज्ञापन

छोटेलाल तिवारी, कमलाकांत द्विवेदी आदि का कहना है कि इस समस्या के बारे में विभाग को जानकारी दी गई थी। लेकिन समाधान नहीं हुआ। लो-वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों का सही तरीके से उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ एडीओ आदर्श केशरवानी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि इस समस्या की जानकारी है। इसे हल करने के लिए पुराने फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बाढ़ के कारण परेशानी हो रही है। अब पानी घटा है तो लो वोल्टेज के कारण पूरा कार्य अस्तव्यस्त है। यही हाल रहा तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
- राजा भइया द्विवेदी, ग्रामीण





- हमारी समस्या की जानकारी विभाग को हैं। इसके बाद भी देरी विभागीय लापरवाही का परिणाम है। विभाग को आम लोगों की जैसे चिंता ही नहीं है।
- अशोक कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed