फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electric mechanic dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से बिजली मैकेनिक की मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electric mechanic dies due to electrocution
सदर कोतवाली इलाके के गौरा गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक बिजली मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा बिजली की गड़बड़ी ठीक करते समय हुआ। मैकेनिक की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इछना गांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी (35) बिजली मैकेनिक था।
इन दिनों वह मंझनपुर में तहसील के पीछे घर बनकर रहता था। रविवार को गौरा गांव निवासी एक युवक ने अपने घर की बिजली ठीक कराने के लिए अनिल कुमार को बुलाया था। अनिल घर की छत पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहा था, तभी छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया। मैकेनिक के मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बीवी से झगड़े के बाद युवक ने खाया जहर, गंभीर
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के आलमचंद्र गांव निवासी रोहित कुमार (25) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रोज की तरह शनिवार शाम भी वह काम करके घर आया। घर में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। किसी तरह रात गुजरने के बाद रविवार सुबह फिर से पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेरलू कलह से परेशान रोहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन आननफानन इलाज के लिए उसे पीएचसी मूरतगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज हर्रायपुर सिद्धार्थ सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed