फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   election raily

एक-एक मत से मजबूत होगा लोकतंत्र

Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
election raily
other
 जिला पंचायत इंटर कालेज पश्चिमशरीरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली के बाद कालेज परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एक-एक वोट से लोकतंत्र की मजबूती पर जागरूकता अभियान अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने प्रकाश डाला। रैली व अन्य प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रधानाचार्य की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन


   जिला पंचायत इंटर कालेज पश्चिमशरीरा के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली पूरे गांव और मजरों में घूमी। इस दौरान जागरूकता अभियान प्रभारी शेफाली रस्तोगी व प्रधानाचार्य रामयश केसरवानी ने लोगों को गली-गली मतदान का महत्व बताया। रैली समाप्त होने के बाद विद्यालय परिसर में चित्रकला, निबंध, स्लोगन लेखन, मेंहदी, रंगोली, दीवारों पर जागरूकता से जुड़े लेखन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय के अभिषेक कनौजिया, संदीप कुमार, राजेश कुमार, शिवगोबिंद सिंह, उदयभान सिंह, नीरज मिश्र, रामानंद राव, अरुण लाल पाल, पूजा जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान नेहा देवी व उनके प्रतिनिधि शिवनरेश सिंह ने किया। रैली में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्याें व सहायक अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक इंटर कालेज के छात्रों ने निकाली रैली
 मतदाता जागरूकता अभियान की रैली बुधवार की दोपहर तिलक इंटर कालेज कनैली के छात्र-छात्राओं ने निकाली। रैली को प्रधानाचार्य रामनाथ शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया।


ईओ ने पढ़ाया मतदाता जागरूकता का पाठ
 अजुहा स्थित हनुमान इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को अधिशाषी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने जागो मतदाता जागो और पहले मतदान फिर विश्राम का नारा भी दिया। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, इंद्रदेव त्रिपाठी, रामलखन चौधरी सहित छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed