फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   election ground

41 उम्मीदवारों की किस्मत का आज होगा फैसला

Thu, 23 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 23 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
election ground
kaushambi
चुनावी मैदान में मोर्चा संभाल रहे 41 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला गुरुवार को होगा। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 10 लाख 90 हजार 201 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बूथों को पैरामिलिट्री ने अपने कब्जे में लेकर मोर्चा संभाल लिया है। शाम पांच बजे तक पोलिंग पार्टियां भी पहुंच गई हैं। सभी बूथों पर एक साथ सुबह आठ बजे मतदान शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


  जिले की तीनों सीटों पर 41 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। इनमें मंझनपुर के 6, चायल के 19 व सिराथू के 16 प्रत्याशी हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला गुरुवार की सुबह आठ बजे से जिले के 10 लाख, 90 हजार 201 मतदाता शुरू करेंगे। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक पड़ने वाले मतदान को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सारी तैयारियां पहले से पूरा कर ली थीं। बुधवार की सुबह से विधान सभा सिराथू के 362, मंझनपुर के 406 व चायल के 379 बूथों के लिए  पोलिंग पार्टियों, पैरामिलिट्री व पुलिस के जवानों की रवानगी की प्रक्रिया मंडी समिति ओसा में शुरू की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह, मतदान कार्मिक अधिकारी, दिनेश कुमार सिंह, एसपी वीके मिश्र, एएसपी आशुतोष मिश्र की देखरेख में पोलिंग पार्टियों व पैरामिलिट्री, पुलिस के जवानों की रवानगी दोपहर बाद बूथों के लिए शुरू हुई।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की रिपोर्ट भी प्रशासन को मिलने लगी। बूथों पर पोलिंग पार्टियों व फोर्स के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की खबर मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर मतदान के दौरान मिलने वाले वोटों को लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


138 बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर
तीन विधान सभाओं के 138 बूथ प्रशासन की नजर में अति संवेदनशील हैं। इन बूथों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। इसकी आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यहां पर विशेष व्यवस्था कर रखी है। इन बूथों पर मतदान न केवल कैमरे की नजर में होगा बल्कि पूरा परिसर पैरामिलिट्री, पुलिस के जवानों से भरा रहेगा। यहां पर यदि किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो पैरामिलिट्री के जवान पलक झपकते ही उसे दबोचने का काम करेंगे।

98 मजिस्ट्रेटों ने संभाली चुनाव की कमान
विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देश पर 98 मजिस्ट्रेटों को कमान सौंपी गई है। इसमें 86 सेक्टर, नौ जोनल व तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हैं। यह मजिस्ट्रेट मोबाइल रहकर एक-एक मतदान केंद्र का दिनभर जायजा लेते रहेंगे। कोई गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए सिराथू में 24 सेक्टर, तीन जोनल व एक सुपर जोनल को तैनात किया गया है। मंझनपुर में 29 सेक्टर, तीन जोनल व एक सुपर जोनल तो चायल में 33 सेक्टर, तीन जोनल व एक सुपर जोनल की तैनाती की गई है।

फ्लाइंग स्क्वायड व स्टेटिक सर्विलांस टीम का रहेगा पहरा
सकुशल और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देश पर कई टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें सुबह से ही बूथों का भ्रमण शुरू कर देंगे। इसमें फ्लाइंग स्क्वॉयड की 27 व स्टेटिक सर्विलांस की 38,  वीडियो निगरानी की छह, वीडियो अवलोकन की तीन टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें मतदान की एक-एक गतिविधि पर नजर रखेंगे। कहीं भी गड़बड़ी की आशंका हुई तो इन टीमों को पहुंचने में देर नहीं लगेगी।

14 स्थलों पर सील होगी जिले की सीमा
मतदान वाले दिन बाहर से आने-जाने वालों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके लिए जिले की सीमा को 14 स्थलों पर बार्डर चेकपोस्ट बनाकर सीज किया जाएगा। इनमें सिराथू विधानसभा के आठ, मंझनपुर व चायल के तीन-तीन स्थानों को शामिल किया गया है। इन स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवान तैनात कर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित रखा जाएगा।


46 बूथों की होगी वेब कास्टिंग
विधान सभा चुनाव में तीन विधान सभा सीटों के 46 बूथों को मॉडल बनाया गया है। इनमें सिराथू के 18, मंझनपुर के 15 व चायल के 13 बूथ शामिल किए गए हैं। इन बूथों की मतदान प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग की सीधी नजर होगी। वह वेबकास्टिंग के जरिए एक-एक गतिविधि पर पूरा नजर रखेगा। कहीं भी गड़बड़ी नजर आई तो आयोग की नाराजगी का सामना जिले के जिम्मेदारों को तत्काल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed