{"_id":"582a001e4f1c1b59368fe3bc","slug":"election-commission-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का शिकंजा, चमाचम होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग का शिकंजा, चमाचम होंगी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। चुनाव में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए बूथों को दुरुस्त तो किया ही जा रहा है। साथ ही सड़कें भी चमाचम होंगी। जर्जर सड़कों की सूची आ गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पीडब्ल्यूडी को अभी तक मरम्मतीकरण के लिए बजट मिला है। जल्द ही अन्य एजेंसियों को बजट मिलने की उम्मीद है।
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथों तक पहुंचने के लिए वाले मार्गों का जल्द ही मरम्मतीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को इसका बजट भी मिल चुका है। लोक निर्माण विभाग को चार मार्गों का मरम्मतीकरण कराना है। इसके अलावा निर्माण खंड को 26 मार्ग दुरुस्त कराने हैं। निर्माण खंड को अभी शासन से बजट नहीं मिला। लगभग सौ सड़कों की मरम्मतीकरण का प्रस्ताव तैयार हुआ था। इनमें जिला पंचायत व मंडी समिति की भी सड़कें हैं।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने इस मामले में विभागों पर खासा दबाव बना रखा है। यही कारण है कि सभी विभागों ने अपने बजट की मांग की है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द से जल्द मरम्मतीकरण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा, ताकि चुनाव के समय आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो। सड़कों की मरम्मतीकरण के साथ ही बूथ बनाए गए विद्यालयों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। रंगरोगन के साथ ही यहां शौचालय बनवाया जा रहा है। ठप पड़े हैंडपंपों के लिए भी जल निगम ने बजट मांगा है। इसके अलावा करीब तीन सौ ऐसे विद्यालय हैं, जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। इन विद्यालयों को विद्युत विभाग के अधिकारी ऊजीकृत कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
राज्य वित्त से बूथों में होगी व्यवस्था
चुनाव से पहले जिन विद्यालयों को बूथ बनाया गया है, उनको सभी तरह की सुविधाओं से लैस कर दिया जाएगा। विद्यालयों में शौचालय आदि बनवाने के लिए राज्य वित्त से रुपया खर्च किया जाएगा। इसका निर्देश भी अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को जारी कर दिया है।
134 बूथों की होगी वेब कास्टिंग
विधान सभा चुनाव के दौरान अबकी बार जिले के 134 बूथों की वेब कास्टिंग होंगी। ये बूथ ऑनलाइन होंगे। यहां की गतिविधियाें को कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी लाइव देखेंगे। वेब कास्टिंग संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की कराई जाएगी। वेब कास्टिंग में कहीं कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नेटवर्क व बिजली का इंतजाम किया जा रहा है।
एक्सईएन लालजी यादव का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले जर्जर सड़कों का मरम्मतीकरण हो जाएगा। इसके लिए बजट भी आ गया है। जल्द ही मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।