{"_id":"5c50a438bdec2258bd0c7ffe","slug":"elderly-wounded-by-shooting-in-harsh-firing-in-sirathu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वृद्ध जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वृद्ध जख्मी
Wed, 30 Jan 2019 01:03 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। वैवाहिक समारोह में भाग लेने गए एक वृद्ध को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिससे बारात में भगदड़ मच गई। मौका पाकर आरोपी युवक भाग निकला। जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है।
सैनी क्षेत्र के दारानगर निवासी विनोद कुमार मिश्र की बेटी अकांक्षा की मंगलवार को सिराथू के एक गेस्ट हाउस से शादी थी। घटना रात 10 बजे की है। गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन में बारात गेस्ट हाउस के पास जैसे ही पहुंचे। बारात में शामिल एक युवक अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से फायर कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि उसने जैसे ही चौथा फायर किया। पास ही खड़े राजेश कुमार मिश्र(55) पुत्र किशन देव मिश्र निवासी थुलगुला थाना सैनी के पेट में गोली जा धंसी। वह जमीन पर खून से लथपथ हो गिरकर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी सिराथू पहुंचाया, जहां घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि युवक की रिवाल्वर पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस शीघ्र ही उसे धर दबोचेगी। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक का शस्त्र निरस्त कराने की भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है।