फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 07 Oct 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies after being hit by train
कोखराज कोतवाली के जीवनगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बेटे के साथ गंगा स्नान करने जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बा निवासी पन्ना लाल (65) बुधवार सुबह छह बजे अपने बेटे के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पिता-पुत्र कोखराज कोतवाली के जीवनगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचे तो देखा कि फाटक बंद है।
विज्ञापन

इस पर बाइक सवार युवक बिना गेट खुले ही क्रॉसिंग पार कर गया। इसी बीच सामने से ट्रेन आ गई। नतीजतन रेलवे लाइन पार कर रहा वृद्ध पन्नालाल ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से गया। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से घायल वृद्ध को नजदीकी पीएचसी मूरतगंज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed