{"_id":"5c0c1897bdec22419e1f4f1c","slug":"ek-hi-pariwar-ke-13-log-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के 13 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मोड़ के पास शनिवार शाम सवारियों से भरा एक विक्रम सामने से आ रही दूसरी विक्रम से भिड़ गई। इससे एक ही परिवार के महिलाओं, बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
पश्चिमशरीरा के पूरबशरीरा निवासी छेदीलाल की बेटी की नंद का शनिवार को गोदभराई कार्यक्रम था। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर जाने के लिए छेदी ने विक्रम बुक किया। इसमें छेदीलाल के अलावा, भाई छोटेलाल व उसकी बेटी कुसुमा, भतीजी रंजना, दासू की पत्नी गीता व बेटी गौरी, गोराजू निवासी रिश्तेदार बुधराम की बेटी रीता, लक्ष्मी व अंशिका और रंजना के साथ दादू तथा लक्ष्मी देवी विक्रम से देवखरपुर गए। गाड़ी गोराजू का ही कमलेश मौर्या पुत्र मेवालाल चला रहा था। सभी लोग कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। नयापुरवा मोड़ के पास सामने से आ रहे बेकाबू विक्रम को देख चालक नियंत्रण खो बैठा।
इससे आपस में टकराने के बाद सवारियों से भरा विक्रम सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ड्राइवर समेत विक्रम सवार सभी 13 लोग घायल हो गए। जबकि दूसरा विक्रम चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। चीखपुकार पर स्थानीय लोग घायलों को बाहर निकालकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊनौ निवासी खुलिया देवी पत्नी शुकरू भी देवरा के पास बाइक पलटने से घायल हो गई। बाइक उसका बेटा लालू चला रहा था। इसी तरह कोखराज के नियामतपुर के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजेंद्र कुमार व उसका साथी सतीश कुमार निवासी इचौली भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।