{"_id":"6a2473eacc65df8e5a0a03ab","slug":"eight-youths-duped-of-lakhs-of-rupees-on-the-pretext-of-job-in-dubai-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-142701-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर आठ युवकों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर आठ युवकों से लाखों की ठगी
Sun, 07 Jun 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र के आठ युवकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों के आरोप पर कड़ाधाम पुलिस ने दो कथित एजेंटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घोसियाना निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बागवंसी निवासी आकिल और घोसियाना निवासी पप्पू घोसी ने दुबई में अच्छी नौकरी और वैध वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर आठ युवकों से अलग-अलग 65 हजार से 85 हजार रुपये तक वसूले।
राशिद ने बताया कि उसे और अन्य युवकों को दुबई भेज तो दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उन्हें वर्क वीजा नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। पीड़ितों का आरोप है कि नौकरी दिलाने और अन्य खर्चों के नाम पर उनके वेतन से भी अतिरिक्त धनराशि काट ली गई।
विज्ञापन
राशिद किसी तरह भारत लौट आया, जबकि उसके कई साथी अभी भी दुबई में परेशान हैं। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों की तरफ से गालीगलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।