{"_id":"5f70e7a98ebc3e9bb15ee9a5","slug":"eight-new-cases-of-covid-19-in-district-including-highcourt-advocate-one-infected-woman-died-kaushambi-news-ald2874564139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता समेत आठ नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता समेत आठ नए पॉजिटिव
विज्ञापन
eight new cases of covid-19 in district including highcourt advocate, one infected woman died
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण दोआबा में जानलेवा बना हुआ है। रविवार को कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। इसी के साथ ही संक्रमण की जद में आकर मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता समेत आठ नए लोग संक्रमित हो गए हैं। अच्छी बात ये रही कि गुजरे 24 घंटे में 16 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ रिकवरी रेट उछलकर 89.6 फीसदी पहुंच गया है।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कड़ा इलाके के एक गांव की सूगर पीड़ित 50 वर्षीय महिला 24 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन स्थित कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती करा दिया था। रविवार की सुबह कोविड अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार को भी संदिग्धों की जांच का सिलसिला जारी रहा। जिले भर के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में 1418 लोगों की जांच की गई। इनमें से 452 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से अई जांच रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव निकले हैं।
संक्रमितों में नेवादा क्षेत्र के रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता, कड़ा क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन सदस्य, करारी, भरवारी के एक-एक व्यापारी भी शामिल हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1462 संक्रमितों में 1310 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 21 मरीजों की विभिन्न कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। फिलहाल 131 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।