{"_id":"61feda2c96789223524b52ad","slug":"eight-lockets-of-gold-escaped-with-the-tappebaaz-the-shopkeeper-kept-watching-kaushambi-news-ald3264541109","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज लेकर भाग निकले सोने के आठ लॉकेट, देखता रह गया दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज लेकर भाग निकले सोने के आठ लॉकेट, देखता रह गया दुकानदार
विज्ञापन
Eight lockets of gold escaped with the tappebaaz, the shopkeeper kept watching
कस्बे के पानी टंकी मोहल्ला स्थित एक सराफा की दुकान में शुक्रवार को ग्राहक बनकर आए बदमाशों में लाखों रुपये कीमत का जेवर पार कर दिया। घटना देख दुकानदार ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग चुके थे। मामले की तहरीर सरायअकिल कोतवाली में दी गई है।
कस्बे के पानी टंकी मोहल्ला निवासी प्रिंस कुमार सोनी ने अपने घर में ही आभूषण की दुकान खोल रखी है। प्रिंस के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसका छोटा भाई पीयूष सोनी दुकान पर ग्राहकों से लेनदेन के लिए बैठा था। सुबह 10 बजे के आस पास दुकान पर दो युवक आए और सोने का लॉकेट दिखाने की बात कहने लगे। जब पीयूष ने युवकों को लॉकेट दिखाया तो उन्होंने नापसंद करते हुए दूसरा लॉकेट दिखाने की बात कही। पीयूष दुकान के अंदर दूसरा लॉकेट लेने चला गया।
इस बीच दोनों युवक काउंटर के अंदर रखे आठ लॉकेट लेकर भाग निकले। बाहर निकले पीयूष ने युवक को गायब देखा तो दंग रह गया। दुकान की छानबीन में पता चला की आठ लॉकेट गायब हैं। इस पर उसने शोर मचाया। शोरगुल सुन मोहल्ले लोगों की भीड जमा हो गई। इसके बाद भी भी बदमाशों का पता नहीं चला। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।