{"_id":"63a715a57d57fa6fed5bdfa9","slug":"dzire-car-of-sdm-presenter-caught-fire-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : शार्ट-सर्किट से एसडीएम के पेशकार की डिजायर कार में लगी आग, मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : शार्ट-सर्किट से एसडीएम के पेशकार की डिजायर कार में लगी आग, मची रही अफरातफरी
Sat, 24 Dec 2022 08:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:37 PM IST
सार
स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पेशकार की कार में शनिवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख पेशकार ने रास्ते में कार खड़ी कर किसी तरह जान बचाई। हादसे से चायल-मनौरी मार्ग में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
डिजायर कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पेशकार की कार में शनिवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख पेशकार ने रास्ते में कार खड़ी कर किसी तरह जान बचाई। हादसे से चायल-मनौरी मार्ग में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
प्रयागराज के राजरूपपुर निवासी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव चायल में नायब तहसीलदार के पेशकार हैं। रोजाना की तरह शनिवार को वह साथी राजू को लेकर अपनी निजी कार से दफ्तर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे उनकी कार जैसे ही नईम मियां का पूरा स्थिति पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो शार्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख वह और राजू गाड़ी से नीचे उतरे।
विज्ञापन
कार का बोनट खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। देखते ही देखते बीच सड़क पर कार आग का गोला बन गई। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर एस़डीएम चायल राजेश श्रीवास्तव, सीओ श्यामकांत, चायल चौकी प्रभारी अयोध्या यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन