{"_id":"57f150784f1c1bb865574d97","slug":"durga-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, दीप से जगमग हो रहे दुर्गा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, दीप से जगमग हो रहे दुर्गा पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर्व पर अंधेरे में जगराता करने को श्रद्धालु मजबूर हो गए हैं। पर्व शुरू होते ही बिजली विभाग ने आपूर्ति का रोस्टर बदल दिया है। अब 12 बजे रात के बाद से बिजली आपूर्ति होगी। शनिवार को 80 से ज्यादा गांवों में शाम से ही बत्ती गुल कर दी गई थी। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
नवरात्र पर्व शुरू होते ही बिजली विभाग ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अस्थायी कनेक्शन न होने के कारण बिजली विभाग ने दुर्गा पंडालों में बिजली की खपत को रोकने के लिए रोस्टर बदल दिया है। शनिवार की शाम से ही ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल कर दी गई।
शनिवार रात मंझनपुर तहसील के म्योहर, म्योहरिया बटबंधुरी, गुवारा, रानीपुर, इमली गांव,भगवानपुर बहुगरा, खोंपा, चित्तापुर, बसुहार, बेनीराम कटरा समेत 80 गांवों की बिजली गुल रही। यही हाल सिराथू तहसील के इचौली, बसोहनी, बालकमऊ, खोरांव समेत दर्जनों गांवों की रही। बिजली न होने की वजह से नवरात्र के पहले दिन दुर्गा पंडाल के आयोजकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात में भजन-कीर्तन के लिए लोगों को अलग से इंतजाम करने पड़े। बिजली विभाग के इस रवैये से भक्तों में आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
रोस्टर बदला, नहीं मिल रहे जनरेटर
बिजली विभाग का रोस्टर बदलने से दुर्गा पंडाल के आयोजकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 12 बजे रात के बाद बिजली आपूर्ति होने से आयोजक जनरेटर खोजने लगे हैं। भारी संख्या में दुर्गा पंडाल होने के कारण आयोजकों को जनरेटर नहीं मिल रहा है। इससे उनके सामने विद्युत व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है।