फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Durga festival kaushambi

आपत्ति पर पुलिस ने नहीं रखने दी दुर्गा प्रतिमा

Fri, 22 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 22 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Durga festival kaushambi
kaushambi
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में पीपल के एक पेड़ के नीचे दुर्गा प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने नए स्थल पर मूर्ति रखने से श्रद्धालुओं को रोक दिया। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल था। माहौल को भांपते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी। मूर्ति हटने के बाद गांव में एहतियातन दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मढ़ी गांव को जाने वाली पक्की सड़क से लगी नहर है। नहर के उस पार एक पीपल का पेड़ है। यहां लोग पूजा-पाठ किया करते हैं लेकिन यहां कोई मूर्ति नहीं रखी थी। अबकी बार लोगों ने यहां दुर्गा प्रतिमा रखने की तैयारी की। गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा रख दी गई तो गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही थाने जाकर बताया कि नए स्थल पर मूर्ति रखी जा रही है। जानकारी होते ही कौशाम्बी एसओ राकेश त्रिगुणायत हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल था। सूचना पर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पूछताछ के दौरान ग्राम प्रधान अशोक मिश्र ने बताया कि दूसरे समुदाय के बड़े बुजुर्गों से सहमति ग्रामीणों ने ली थी लेकिन युवाओं ने शिकायत कर दी। कहा कि यदि दूसरे समुदाय के लोग सहमत नहीं हैं तो मूर्ति हटवा ली जाएगी। इसके बाद मूर्ति हटवा ली गई। सुबह दस बजे से शुरू हुआ विवाद दोपहर करीब दो बजे हल हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। माहौल को देखते हुए गांव में दो सिपाही तैनात किए गए हैं। एसओ राकेश त्रिगुणायत का कहना है कि श्किायत पर पुलिस गई थी। नए स्थल पर मूर्ति रखी जा रही थी, जिसे रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed