फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   duplicate voter id

विधान सभा सिराथू में 50 हजार डुप्लीकेट वोटर

Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा सिराथू क्षेत्र में पचास हजार डुप्लीकेट वोटर कार्ड धारक चुनाव आयोग द्वारा चिन्हित किए जाने की खबर है। आयोग ने इतनी भारी संख्या में डुप्लीकेट कार्ड धारक पकड़े जाने के बाद जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। आयोग के निर्देश पर बीएलओ की टीम सत्यापन के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा ऑनलाइन वोटर कार्ड किए जाने के बाद से एक से अधिक जगहों पर नाम डलवाने वालों की शामत आ गई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि आयोग ने अपने पर्यवेक्षण में विधान सभा-251 सिराथू क्षेत्र में 50 हजार डुप्लीकेट वोटर कार्ड साफ्टवेयर की मदद से ट्रेस किया है। ये ऐसे नाम चिन्हित किए गए है जो एक से अधिक जगहों पर पड़े हुए हैं। आयोग ने इसके लिए तीन फारमेट बनाए हैं, जिससें फोटो मिलान, नाम एवं पिता के नाम का मिलान एवं जन्मतिथि का मिलान होने से साफ्टवेयर तुरंत फर्जीवाडे़ को पकड़ लेता है। बताते हैं कि आयेाग ने 50 हजार डुप्लीकेट वोटर कार्ड धारक पकड़े जाने के बाद सत्यापन का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम सिराथू ईआरओ विवेक चतुर्वेदी की देखरेज में पांच एईआरओ की टीम लगाई गई है। इसमें तहसीलदार सिराथू और एबीएसए कड़ा को शामिल किया गया है। बीडीओ कड़ा और नायब तहसीलदार सिराथू के नाम का प्रस्ताव भेजा गया है। तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि बीएलओ की टीम घर-घर जाकर एक-एक डुप्लीकेट कार्ड धारक की सत्यता की जांच करेगी। फाइनल सूची तैयार होने के बाद 26 जून तक ऐसे कार्ड धारकाें को नोटिस जारी कर उनका भी पक्ष लिया जाएगा। जवाब नहीं देने पर उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों की निर्वाचन नामावली का बृहद पुनरीक्षण शुरू करने का फरमान जारी किया है। इस फरमान के बाद नगर पंचायत सिराथू और अजुहा में बीएलओ की ड्यूटी लगा कर काम शुरू हो गया है।


नगर पंचायत सिराथू में निर्वाचन नामावली के बृहद पुनरीक्षण के लिए 18 और अजुहा में 13 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक बीएलओ की ड्यूटी लगा दी गई है। पर्यवेक्षण के लिए एबीएसए कड़ा, अजुहा एवं एबीएसए सिराथू नगर पंचायत सिराथू का पर्यवेक्षण करेंगे। पुनरीक्षण का कार्य 15 जून से शुरू कर 25 जुृलाई तक नियमित रूप से चलेगा। तहसीलदार सिराथू सुशील कुमार ने बताया कि जो लोग ऑन लाइन आवेदन करना चाहते हैं। वे 15 जून से लेकर 18 जुलाई तक कर सकते हैं। ऐसे आवेदन पत्र की जांच 19 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। निस्तारण 26 से 30 अगस्त के बीच होगा। इसके बाद अंतिम रूप से तैयार की गई निर्वाचन नामावली का जन सामान्य के लिए प्रकाशन 10 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed