फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dug up the path to lay the pipeline

Kaushambi News: पाइपलाइन डालने के लिए रास्ते को खोदकर छोड़ दिया

Wed, 03 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 03 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dug up the path to lay the pipeline
मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब हुआ रास्ता- संवाद
चक थाभां गांव में जल जीवन मिशन के लिए पांच साल से टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है। हाल यह है कि पाइपलाइन डालने के लिए रास्ते को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब पांच हजार की आबादी तक पानी पहुंचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में जल जीवन मिशन योजना के तहत 35 लाख रुपये से टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने चक, थाभां, सेवकूपुर, नया पूरा और खैरात अली चक में पाइपलाइन डालने के लिए इंटरलॉकिंग रास्ते को तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण जय सिंह, नर्मदा प्रसाद शुक्ला और चुन्नू प्रजापति आदि ने कहा कि पांच साल बीत चुका लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जबकि अधिकांश हैंडपंप खराब होने के चलते पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रास्ते खराब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पांच साल पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू होने के बाद पेयजल की समस्या से निजात मिलने की आस जगी थी। अब तक पानी की आपूर्ति नहीं शुरू हुई। -राजकुमार प्रजापति

ठेकेदार ने गांव के सभी रास्तों को तोड़कर पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। -लवलेश कुमार सोनी

दो दर्जन से अधिक हैंडपंप साल भर से खराब है। इन हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई है। ऐसे में पानी के लिए भटकना पड़ता है। -वीरेंद्र कुमार यादव

निर्माणाधीन पानी टंकी के कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया है। चक थाभां गांव में रास्तों को जल्द ही सही कराया जाएगा।-जयपाल सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब  हुआ रास्ता- संवाद

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब हुआ रास्ता- संवाद

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब  हुआ रास्ता- संवाद

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब हुआ रास्ता- संवाद

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब  हुआ रास्ता- संवाद

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के बाद खराब हुआ रास्ता- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed