फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to rain someone's face blossomed and someone's problem increased

Kaushambi News: झमाझम बारिश में किसी के चेहरे खिले तो किसी की बढ़ी परेशानी

Thu, 03 Aug 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Due to rain someone's face blossomed and someone's problem increased
मंझनपुर। धीरे-धीरे सूखे की ओर बढ़ रहे कौशाम्बी में बुधवार को कई घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरे पर है। कड़ी धूप के कारण सूख रही धान की फसल अब लहलहाने की उम्मीद है। बारिश के बाद गर्मी से भी कुछ राहत मिली। हालांकि जलभराव के चलते कई इलाकों में लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जून और जुलाई के महीने में औसत से भी कम बारिश होने के कारण जिले के किसान परेशान थे। बुधवार की भोर से बारिश शुरू हुई तो 10 बजे तक सिलसिला चलता रहा। कोड़र के राम विलास, रामपुर बसोहरा के उस्मान और अहिरन का पुरवा के धर्मेंद्र ने बताया कि पर्याप्त खाद और पानी देने के बाद भी धान की रोपी गई फसल बढ़त नहीं ले रही है। अब बारिश हुई तो फसल में रौनक आएगी।
विज्ञापन


वहीं मंझनपुर के मंसूर नगर के शमीम, रोजी और बबलू समेत अन्य लोग जलभराव से जूझते दिखे। लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क से एसबीआई को आने वाला पूरा रास्ता पानी से लबालब है। न केवल मोहल्लेवासी बल्कि बैंक आने वाले ग्राहकों को भी जलभराव से जूझना पड़ा। नाला बना होने के बाद भी पानी निकल नहीं पा रहा है। जबकि कुछ घरों में पानी घुस गया। वहीं कोड़र, भेलखा और भक्तन का पूरा में नाली न होने के कारण लोग जलभराव से जूझते रहे। समस्या से परेशान कोड़र की कई महिलाएं तो शिकायत लेकर डीएम दफ्तर भी पहुंचीं। यहां अफसरों से मिलकर अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से ऊंची बनाई नाली, जलभराव से लोग परेशान
अजुहा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 नया नगर के राधेश्याम और संतलाल मौर्य ने बताया कि नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा दो माह पूर्व ही नाली का निर्माण कराया है। यह नाली सड़क से ऊंची कर दी गई है, इसकी वजह से पानी निकल ही नहीं पाता। बुधवार को बारिश हुई तो पूरी सड़क पानी से भर गई। आवागमन में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। संवाद

------
स्कूल में जलभराव से परेशान बच्चे
अटसराय। नगर पंचायत अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 11 नेता नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को बारिश के बाद जलभराव हो गया। मोहल्ले के विजय केसरवानी, गुलाब चंद्र मौर्य, सिकंदर लहरी ने बताया कि दो साल पहले ही डीएम ने स्कूल के कायाकल्प का आदेश दिया था, लेकिन नगर पंचायत ने ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा बच्चों और स्कूल के शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं ईओ रश्मि सिंह ने कहा कि अभी बजट की कमी है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed