फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to old rivalry, a couple was beaten to death with sticks, the woman died.

Kaushambi : पुरानी रंजिश में दंपती को लाठी-डंडे से पीटकर किया अधमरा, महिला की मौत

Fri, 23 Aug 2024 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 02:01 PM IST
सार

सिकंदरपुर बजहा गांव निवासी अरुणा यादव पुत्र देवराज यादव के मुताबिक पड़ोसियों उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार शाम उनकी मां सुनीता देवी और पिता देवराज घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसीबीच पड़ोसी युवक अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।

विज्ञापन
Due to old rivalry, a couple was beaten to death with sticks, the woman died.
पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार शाम पड़ोसियों ने दंपती को लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से पीटकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि, पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सिकंदरपुर बजहा गांव निवासी अरुणा यादव ने बताया कि पड़ोसियों उसकी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार शाम उसकी मां सुनीता देवी (45) व पिता देवराज (50) घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी युवक अपने परिजनों के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से दंपती को बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए लिए पीएचसी मूरतगंज भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जख्मी दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती देवराज की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश करवरिया का कहना है कि अब तक पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला कैंसर से पीड़ित थी। उसकी मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई है। पति से भी मारपीट का आरोप निराधार है। युवक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed