{"_id":"57f93f384f1c1b6c53270681","slug":"dsahara-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट का खेल, प्रशासन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट का खेल, प्रशासन फेल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा व दीपावली के लिए दुकानों में बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य पदार्थ डंप होने लगे हैं। छापा मार रहे अधिकारी इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें हिदायत देकर छोड़ रहे हैं। इससे अफसरों की ही भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
दशहरा पर्व की तैयारी जिले भर में इन दिनों जोरों पर है। मनौरी बाजार, सरायअकिल, मंझनपुर में विजयदशमी के दिन लगने वाले दशहरा मेले को लेकर बाजारों में नकली खाद्य पदार्थों की भरमार हो गई है। नकली खाद्य पदार्थ जैसे खोवा, पनीर, तेल, घी सहित अन्य पदार्थों के सेवन से लोगों की सेहत को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम अशोक यादव को मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने का निर्देश दे रखा है। इस क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तीनों क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
डीओ के निर्देश पर तीनों क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है। कई दुकानदारों के यहां नकली तेल, खोवा पर अफसरों की नजर भी पड़ी। नमूना लेने के लिए अधिकारियों ने मातहतों को निर्देशित भी किया। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई और हिदायत देकर दुकानदारों को बख्श दिया गया। बानगी के तौर पर म्योहर गांव की घटना को लिया जा सकता है। तीन दिन पहले एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी सड़क किनारे स्थित किराने की दुकान में पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उन्होंने दुकान में खुला सरसों का तेल देखते ही नमूना लेने को कहा और वापस लौटकर गाड़ी में बैठ गईं। नमूने की बात सुन दुकानदार के हाथ-पांव फूल आए। तेल का नमूना लेने गए सहयोगी कर्मचारी ने कार्रवाई करने के बजाय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
दशहरा पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। म्योहर गांव की दो दुकानों में नमक और तेल घटिया होने की आशंका थी। दुकानदार को हिदायत देते हुए छोड़ा गया है। मिलावट पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
शेफाली रस्तोगी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंझनपुर