{"_id":"69712d4862c31c819e0276db","slug":"drunk-man-falls-into-welldrunk-man-falls-into-well-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-135340-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शराब के नशे में कुएं में गिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शराब के नशे में कुएं में गिरा युवक
Thu, 22 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में मंगलवार रात एक युवक नशे की हालत में अचानक गहरे कुएं में गिर गया। वह घंटों कुएं में तड़पता रहा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम के कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के खागा थाना इलाके के सिमरी गांव के मो. रजी पुत्र मो. रिजवी कस्बे के इंद्रानगर में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। मंगलवार की रात वह नशे की हालत में गड़ही मोहल्ला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पहुंच गए और अचानक वह एक गहरे कुएं में गिर गए।
कुआं गहरा होने के कारण घंटों वह तड़पता रहा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मो. रजी को कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।