फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dr. Sarvepalli Radhakrishnan remembered on his birthday, 230 teachers honored

जन्मदिन पर याद किए गए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सम्मानित हुए 230 शिक्षक

Mon, 06 Sep 2021 04:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 04:36 PM IST
सार

भरवारी के भवंस मेहता महाविद्यालय में रविवार को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के 150 शिक्षकों को सम्मान मिला। इससे पहले जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा एवं चायल विधायक संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan remembered on his birthday, 230 teachers honored
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan remembered on his birthday, 230 teachers honored - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्मदिन रविवार को जिले भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिले के अलग-अलग हिस्सों में समारोह आयोजित किए गए। इन समारोहों में बेसिक शिक्षा विभाग के 80, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के 75-75 समेत कुल 230 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भरवारी के भवंस मेहता महाविद्यालय में रविवार को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के 150 शिक्षकों को सम्मान मिला। इससे पहले जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा एवं चायल विधायक संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि कहा शिक्षक अपने आप में ही सम्मानीय हैं। शिक्षक की गरिमा व प्रतिष्ठा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। नोडल अधिकारी ने कहा कि गुरु को ईश्वर से भी बड़ा स्थान दिया गया है। प्रदेश भर में लगभग 17 हजार शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह एक अच्छी परंपरा की शुरुआत है। कहा सम्मान का कोई मूल्य नहीं होता, इसकी एक अलग ही पहचान होती है। शिक्षकों से निष्पक्ष होकर शिक्षा प्रदान करने की बात कही। शिक्षा से एक ऐसा नागरिक पैदा करें, जो अपने क्षेत्र, प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ ही देश को विकास के पथ पर आगे ले जाए। इसी तरह कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित समारोह में सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद एवं डीएम सुजीत कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के 80 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना की। डीएम ने कहा कि आज शिक्षा की बदौलत ही देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। शिक्षकों को चाहिए कि वह बच्चों को ऐसी शिक्षा दें, जिससे बच्चे आगे चलकर जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

गुरुकुल में मनाया गया शिक्षक दिवस
गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सिराथू में रविवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य कुलदीप नारायण ने डॉ. सर्वपल्ली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए अभिप्रेरित करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष मिनी केतन शास्त्री, नेपाल सिंह शर्मा, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाध्यापिका सम्मानित
चायल के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर की प्रधानाध्यापिका क्षमा सचान को शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। क्षमा सचान ने अपने निजी संसाधनों से प्राइमरी स्कूल में टेस्ट बेंच, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, वाटर कूलर सहित बच्चों के खेलने के लिए खिलौने आदि व्यवस्था की है। इनके इसी कार्य के चलते पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। जिले का यह पहला विद्यालय है, जहां पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की परंपरा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed