फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dpro order

रुपये न मिलने से 11 अंत्येष्टि स्थल अधूरे

Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
dpro order
kaushambi
 जिले के चार ब्लाकों के 11 गांवों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण हो रहा है। शेष रकम जारी न होने से अंत्येष्टि स्थल अधूरे हैं। समीक्षा बैठक में इसका खुलासा हुआ तो डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह तीन दिन के भीतर शेष रकम जारी कराएं।
विज्ञापन


    कड़ा, नेवादा, सरसवां और कौशाम्बी ब्लॉक के 11 गांवों में अंत्येष्टि स्थल बन रहे हैं। इन अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण वर्ष 2014-15 से शुरू है। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भी अंत्येष्टि स्थल स्वीकृत हुए थे। एक अंत्येष्टि स्थल की लागत 24 लाख रुपये है। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को दी गई थी। अंत्येष्टि स्थलों के लिए ग्राम पंचायत की ओर जमीन उपलब्ध कराई गई, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे इन गांवों में किसी की मौत होने पर अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है, अथवा दूसरा इंतजाम करना पड़ता है।
विज्ञापन


अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराने का मकसद था कि किसी की मौत होने पर लोगों को परेशानी न हो। अंत्येष्टि स्थल के समीप ही लकड़ी का भंडार भी खोलने की व्यवस्था थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर कार्यदायी संस्था व अधिकारी गंभीर नहीं थे। निर्माण कार्य  पूरा नहीं कराया गया। कार्यदायी संस्था को शेष रकम भी नहीं दी गई है। यह रकम ग्राम पंचायतों की ओर से दी जानी है। समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी हुई तो जिला पंचायत राज अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि वह तीन दिन के भीतर निर्माण एजेंसी को शेष रकम उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने गांवों में हो रहा निर्माण
जनपद में 11 अंत्येष्टि स्थल बन रहे हैं। एक अंत्येष्टि स्थल की लागत 24 लाख रुपये है। कड़ा में सिपाह, अफजलपुर सातों में निर्माण हो रहा है। इसके अलावा नेवादा ब्लॉक के तिल्हापुर, बड़हरी उपरहार, दुर्गापुर, सरसवां ब्लॉक के बड़हरी उपरहार, जमुनापुर उपरहार, कौशाम्बी ब्लाक के बेरौंचा उपरहार, ऐगवां उपरहार, महिला उपरहार, छेकवा उपरहार गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed