{"_id":"5cb770f1bdec2213ed0cd77a","slug":"dowry-was-done-for-the-murder-of-the-newlyweds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए की गई थी नवविवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए की गई थी नवविवाहिता की हत्या
Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rupee Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली के छोटका गढ़वा में ब्याही गुड़िया की शादी के 35 दिन बाद संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए गला घोटकर उसकी हत्या की है। पीड़ित ने बुधवार को मामले से एसपी को अवगत कराया।
चित्रकूट जनपद के रमेश चंद्र खेती करके परिवार का गुजारा करते हैं। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी गुड़िया की शादी आठ मार्च 2019 को कौशाम्बी कोतवाली के छोटका गढ़वा निवासी मनीराम पुत्र विफई के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक बाइक और 50 हजार नकदी की अतिरिक्त मांग करने लगे। गुड़िया ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी तो उन लोगों ने असमर्थता जाहिर कर दी। इसके बाद ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गुड़िया के बताने पर मायके वाले ससुराल से उसे विदा करा ले गए। इसके बाद बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें रजामंदी के बाद नौ अप्रैल को ससुराली उसे विदा करा लाए। आरोप है कि तीन दिन बाद ही ससुरालियों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद मायके वाले आए और सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को घटना की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।