फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dowry is to be beaten out of the home by marriage

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। फैजाबाद में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सौरई गांव की अफीफा खातून पुत्री मो. अरशद ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह चौक बकरामंडी (फैजाबाद) निवासी रिजवान से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्तेभर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति रिजवान, ससुर तनवीर, सास खुशनुमा व इनके परिवार के ही निदा आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed