{"_id":"5c057b26bdec2241a91136e8","slug":"do-kilo-ganje-ke-saath-yuva-giraftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। महंगी बुलेट से गांजे की तस्करी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुलेट की डिग्गी से दो किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। कोखराज इलाके में गांजा बेचे जाने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। पुलिस की निगाह भांग की दुकानों पर लगी थी। पुलिस मुखबिर की तलाश में थी।
रविवार को कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर को पता चला कि स्मार्ट सा दिखने वाला एक युवक बुलेट से गांजा की सप्लाई करता है। यह भी पता चला कि वह इमामगंज में गांजा की सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस को एक बुलेट दिखाई दी तो उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। वाहन सवार ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ानी चाही, लेकिन आगे खड़े पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें दो किलो सौ ग्राम गांजा मिला। पकड़े गए युवक की पहचना लोहरा गांव निवासी दानिश पुत्र अबु अनस के रूप में हुई है। पुलिस ने बुलेट सहित उसे गिरफ्तार कर लिया।