{"_id":"59f38a324f1c1b6e548b957b","slug":"do-dipo-ki-basen-bhidinm-40-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डिपो की बसें भिड़ीं, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डिपो की बसें भिड़ीं, 40 घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा के भीटी गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार की शाम लीडर रोड और फतेहपुर डिपो की बसें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर में दोनों बसों पर सवार 40 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाहाबाद स्थित स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय और बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से सवारी लेकर इलाहाबाद जा रही फतेहपुर डिपो की बस हाईवे पर चरवा के भीटी गांव के समीप सामने से आ रही लीडर रोड डिपो की बस से भिड़ गई। आमने-समाने की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। हादसे में दोनों बसों ड्राइवर-कंडक्टर समेत करीब 40 मुसाफिर घायल हो गए। पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे आस-पास के लोग बसों में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए एंबूलेंस से इलाहाबाद के बेली और एसआरएन अस्पताल भेजा। हादसा देख पल भर के लिए लोगों की रूह कांप उठी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लीडर रोड डिपो के बस चालक मनोज कुमार और परिचारक मनोज पाठक के साथ फतेहपुर डिपो बस के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। इलाहाबाद के अस्पतालों में भर्ती आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चालकों की लापरवाही से हुआ हादसा
हाईवे पर बसो की भिड़ंत में चालकों की लापरवाही बताई जा रही है। आमने-सामने होते ही दोनों चालक नियंत्रण खो चुके थे। बसों की स्पीड थोडा सा और होती तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरएम ने विभागीय जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो घंटे हाईवे पर रही जाम की स्थिति
मूरतगंज(ब्यूरो)। भीटी गांव के समीप बसों की भिड़ंत में करीब दो घंटे तक इलाहाबाद-कानपुर हाईवे में जाम जैसी स्थिति रही। बड़े वाहनों की लंबी कतार दोनों तरफ लगी रही। पुलिस ने क्ष्तिग्रस्त बसों को सड़क से बाहर करते हुए रास्ता साफ कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।