फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dm-sp partigipated in the chaupal

डीएम-एसपी ने लगाई चौपाल, 15 मामले निपटे

Fri, 26 Jul 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
dm-sp partigipated in the chaupal
dm-sp partigipated in the chaupal - फोटो : KAUSHAMBI
डीएम-एसपी ने लगाई चौपाल, 15 मामले निपटे
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली में राजस्व से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को कोखराज कोतवाली में राजस्व से जुड़े मामलों को चौपाल लगाकर सुना। इस दौरान 60 मामले दर्ज कराए गए, जिसमें पुलिस और राजस्व की टीम गठित कर 15 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम गांव जाकर दोनों पक्ष को संतुष्ट करे। अक्सर छोटे विवाद बड़ी घटना का कारण बनते हैं। ऐसे मामलों का तत्काल समाधान किया जाए। कहा कि जो मामले शेष बचे हैं वहां पर भी संयुक्त टीम जाए। जब तक विवाद का निस्तारण नहीं हो, टीम वहां से नहीं हटे। चौपाल के बाद डीएम ने एमएस इंका बजहा में जाकर पौध रोपण किया। कॉलेज के बच्चों से जिलाधिकारी ने कहा कि खाली जमीन पर पौध रोपण किया जाए। जिससे हरियाली तो छाएगी, साथ में पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। इस मौके पर एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या, सीओ रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर अजीत पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed