{"_id":"6a0223a798458ae9870aa574","slug":"dm-resolved-the-cases-in-the-solution-camp-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141188-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: समाधान कैंप में डीएम ने मामलों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: समाधान कैंप में डीएम ने मामलों का किया निस्तारण
Tue, 12 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 12 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील के पाता में भूमि विवाद के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे डीएम डॉ अमित पाल
डॉ. अमित पाल ने ‘टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत सोमवार को तहसील मंझनपुर के पाता गांव में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया।
पाता निवासी अली रजा की शिकायत पर गाटा संख्या 1430 की पैमाइश कर भूमि चिह्नित की गई और विपक्षी को हस्तक्षेप न करने की हिदायत दी गई। बिटोला देवी को संबंधित भूमि विवाद के समाधान के लिए न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी।
जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम आकाश सिंह को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, सिराथू तहसील में उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने अलावलपुर टिकरी में चार शिकायतों का निस्तारण कराया। तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया और बंटवारे का अनुपालन कराया गया। उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने ग्राम खोपा में दो भूमि विवादों की सुनवाई कर आवश्यक निर्देश दिए।