फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM made the children grazing goats in school uniform sit in the car and said- let's go to school

Kaushambi News: स्कूल ड्रेस में बकरी चरा रहे दो बच्चों को डीएम ने कार में बैठाया, कहा- स्कूल चलो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
DM made the children grazing goats in school uniform sit in the car and said- let's go to school
बलीपुर टाटा गांव में घूम रहे छात्र से बातचीत करते डीएम। संवाद
शनिवार सुबह तहसील में जनसुनवाई करने जा रहे डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बालीपुर टाटा गांव में स्कूल ड्रेस पहन कर बकरी चरा रहे दो बच्चों को देख अपनी गाड़ी रोक दी। कार से उतर कर उनसे से पढ़ाई और स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा। फिर उन्हें अपनी कार में बिठाकर बालीपुर टाटा स्कूल पहुंचाया।
विज्ञापन

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनका नाम राजकुमार पुत्र मसूरियादीन और राजेश कुमार पुत्र महेंद्र कुमार है। बलीपुर टाटा कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह के छात्र हैं। स्कूल न जाने को लेकर दोनों सकपका गए। इसके बाद डीएम दोनों छात्रों को लेकर स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद वह दोबारा दोपहर दो बजे स्कूल पहुंचे और पंजीकृत छात्रों की संख्या कम पाए जाने पर शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल न भेजने पर सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने पिपरी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। गैरहाजिर शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा को बीईओ हिना सिद्दीकी से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह को फटकार लगाई।

उन्होंने अध्यापक को विद्यालय छात्र उपस्थिति रजिस्टर लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में बुलाया। जहां बीईओ हिना सिद्दीकी और डीसी धर्मराज को प्रत्येक दिन तीन-तीन विद्यालय का निरीक्षण कर रोज रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed