{"_id":"580fa2f84f1c1bcd75bc3635","slug":"dm-hausla-poshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जाना हौसला पोषण का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जाना हौसला पोषण का हाल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह गोद लिए गांव काजीपुर पहुंचे। गांव में उन्होंने हौसला पोषण योजना का हाल जाना। इसके बाद मातहतों को निर्देशित किया कि हर हाल में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को समय पर भोजन मुहैया कराएं। इस दौरान उन्होंने 20 ग्राम घी के पांच सौ पैकेट भी आंगनबाड़ी को मुहैया कराया।
मूरतगंज ब्लॉक के काजीपुर गांव को डीएम अखंड प्रताप सिंह ने हौसला पोषण के तहत गोद ले रखा है। मंगलवार को वह गांव में योजना का हाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने पूर्व में चिह्नित 42 अति कुपोषित बच्चों का हाल जाना।
मौजूदा समय में उन्हें महज 12 कुपोषित बच्चे ही मिले। इन बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाते हुए जल्द ही सामान्य श्रेणी में लाने का निर्देश मातहतों को दिया। गर्भवती महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन की गोलियों का नियमित वितरण सुनिश्चित कराएं। गांव में कहीं भी जलजमाव नहीं होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने लोगों को मच्छर, मक्खियों से बचाव की हिदायत दी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी मूरतगंज और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।