फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM angry over slowness in construction of medical college

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण में सुस्ती पर डीएम नाराज

Sun, 09 Jul 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
DM angry over slowness in construction of medical college
डीएम सुजीत कुमार ने शनिवार को कादीपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कादीपुर में बन रहे मेडिकल काॅलेज के निर्माण में सुस्ती को लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अपने अंक में निर्माण में ढिलाई, कैसे होगी मेडिकल की पढ़ाई शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया। खबर संज्ञान लेकर डीएम शनिवार को ही मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने अकादमी भवन के तहत बन रहे लेक्चर हॉल, लैब, ऑडिटोरियम तथा छात्र-छात्राओं के आवास आदि निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि कार्यस्थल पर निर्माण सामग्री को पहले से ही मंगाकर स्टॉक कर लिया जाए, ताकि बिना किसी अड़चन के काम तेजी से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक सामानों को भी आवश्यकतानुसार मंगाकर स्टोर करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। फॉल सीलिंग, टाइल्स लगाने एवं वायरिंग आदि फिनिसिंग के कार्यों में भी सुस्ती मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विस्तार शाखा के निर्माण कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के एक्सईएन केके श्रीवास्तव को नियमित पर्यवेक्षण करते हुए तेजी से गुणवत्ता पूर्ण काम कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ.सुनील कुमार शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed