छात्रवृत्ति के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन
मंझनपुर। डीएलएड 2017 और 2018 बैच के प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बुधवार को आल बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले विकास भवन का घेराव कर विरोध जताया। प्रशिक्षुओं ने अपनी मांग को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
आल बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अंकित सिंह पटेल और छात्रा सभा की प्रदेश अध्यक्ष कृतिका प्रजापति के नेतृतव में जुटे प्रशिक्षुओं ने कहा कि 2017 और 2018 बैच के अभ्यर्थियों को वजीफा नहीं दिया गया है। उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा तमाम प्रशिक्षुओं का फार्म कैसिंल कर दिया गया है। इस मौके पर रश्मि अग्रहरि, पियूषा, किरन, आरती, वंदना, प्रियंका, रामरुचि सिंह, शशांक, अभिषेक, संदीप, मुकेश, विजय, सूर्य प्रकाश, शुभम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।