फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dl exam

डीएल के लिए देना होगा 16 सवालों के जवाब

Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
dl exam
other
 दोआबा के युवाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब कंप्यूटर के सवालों का सामना करना होगा। तय अवधि के भीतर 16 सवालों में 60 फीसदी सही जवाब न देने पर आवेदक को लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में कंप्यूटर फेल घोषित कर देगा। ऐसे में आवेदक लाइसेंसी वाहन चालक बनने से वंचित हो जाएगा। यह व्यवस्था जिले के एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार की सुबह से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दोआबा में सड़कों पर फर्राटा भरने के लिए युवाओं को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कंप्यूटरीकृत परीक्षा का सामना करना होगा। लर्निंग लाइसेंस का आवेदन होने के बाद लाइसेंस लिपिक द्वारा आवेदक की फीस काटी जाएगी। इसके बाद आवेदक की कंप्यूटर पर फोटो खींची जाएगी। फोटों खिंचने के बाद उसे कंप्यूटर के 16 सवालों का सामना करने के लिए स्क्रीन के सामने बैठा दिया जाएगा। कंप्यूटर आवेदक से ड्राइविंग से जुड़े सवाल करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देने के लिए आवेदक को 30 सेकेंड का समय मिलेगा। 16 सवालों में यदि आवेदक ने 60 प्रतिशत सही उत्तर दिया है तो उसे लर्निंग लाइसेंस जारी करने के लिए कंप्यूटर पास घोषित कर देगा। ऐसा न हुआ तो कंप्यूटर आवेदक को फेल होने का मैसेज देकर सॉरी बोल देगा। यह व्यवस्था सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के. रवींद्र नायक का पत्र मिलने के बाद आज से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपढ़ के लिए मुसीबत बना नया नियम
दोआबा में अभी तक बाइक और कार पर फर्राटा भरने के लिए परिवहन विभाग अनपढ़ को भी लाइसेंस जारी कर देता था। इसके लिए उसे महज एक हलफनामा देना होता था कि वह अनपढ़ है। लेकिन अब ऐसा ऐसा नहीं होगा। अनपढ़ों को अब एआरटीओ कार्यालय किसी भी कीमत पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं जारी कर सकेगा। क्योंकि अनपढ़ कंप्यूटर द्वारा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब अज्ञानता के अभाव में नहीं दे सकेंगे। ऐसे में वाहन चलाने में माहिर अनपढ़ों के लिए लाइसेंस बनवाने का नया नियम मुसीबत बनकर सामने आ गया है।

 
कंप्यूटर परीक्षा प्रणाली शुक्रवार से लागू कर दी जाएगी। 60 फीसदी सवालों का सही जवाब देने वाले आवेदक को ही लर्निंग लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे।  कपिल देव सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed