{"_id":"f58fe69e94cba7b8e6286750b2e6a4ab","slug":"disturbances-in-development-work-on-the-raging-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में गड़बड़ी पर भड़के सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में गड़बड़ी पर भड़के सांसद
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नेवादा ब्लाक के तरनी ग्रामसभा के विकास कार्यों में हुए कथित घोटाले की शिकायत को सांसद ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर मनरेगा समेत सभी योजनाओं से कराए गए कार्यों की किसी जिलास्तरीय अफसर से जांच कराकर कार्रवाई को कहा है। इसे लेकर प्रधान और वीडीओ के होश उड़े हैं।
नेवादा ब्लाक के तरनी गांव के अवनीश कुमार आदि ने 15 दिन पहले सांसद विनोद सोनकर को प्रार्थना पत्र दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं से कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी करके सरकारी धन डकार लिया गया है। सड़क, खड़ंजा, नाली, पुलिया आदि के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। कई काम तो बगैर कराए ही पैसा ग्रामसभा के खाते से निकाल लिया गया है।
वहीं ग्रामीणों ने समाजवादी, वृद्घा, विधवा, विकलांग आदि पेंशन योजनाओं में भी खेल किए जाने का आरोप लगाया। मामले की जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी जांच और कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान गांव के लोगों ने मामले की शिकायत सांसद विनोद सोनकर से की। विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने डीएम को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। सांसद का पत्र आने के बाद जिला प्रशासन मामले को लेकर गंभीर हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही डीएम टीम गठित करके तरनी गांव के विकास कार्यों की जांच कराएंगे।