फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District prison freed from corona infection

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ जिला कारागार, डीजीपी ने की सराहना

Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
District prison freed from corona infection
जिला कारागार के बंदी व स्टाफ पूरी तरह से कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। बुधवार को डीजीपी जेल आनंद कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 को लेकर कराई जाने वाली जांच की समीक्षा की तो कौशांबी का कारागार मंडल में पहले स्थान पर आया। यहां बंद व स्टाफ की सौ फीसदी जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि बुधवार को सूबे के सभी जनपदों की समीक्षा की गई थी। जिसमें कई जनपदों में बंदी व स्टाफ की कोविड-19 की जांच काफी कम पाई गई। इस पर डीजीपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कम से कम 50 फीसदी जांच हर जेल में होनी चाहिए। इसके बाद कौशाम्बी में इसका पूरी तरह अमल किया गया।
विज्ञापन

इस बाबत जेल अधीक्षक का कहना है कि कौशांबी कारागार कोरोना टेस्ट के मामले में पहले स्थान पर रहा। बताया कि जिला कारागार में आठ सौ बंदी और 66 स्टाफ हैं। सभी की लगभग दो बार जांच हो चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा नए बंदियों को जेल के सामने बने अस्थाई जेल आईटीआई में रखा जाता है। वहां आने वाले बंदी की एंटीजन किट से जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे वहीं पर 14 दिन तक क्वारंटीन रखा जाता है। 14 दिन की अवधि पूरी होने पर स्वॉब सैंपल की जांच कराने के बाद ही नए बंदी को जिला कारागार में भेजा जाता है। अस्थाई कारागार के अंदर की व्यवस्था जेल प्रशासन की होती है। बाहरी व्यवस्था पुलिस करती है। यही कारण है कि 14 अगस्त के बाद से लेकर अब तक कारागार के बंदी व स्टाफ संक्रमित नहीं हुए। इससे पहले जो 14 लोग संक्रमित मिले थे, वह भी इलाज के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर कारागार आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed