{"_id":"614e2b648ebc3e09df2361de","slug":"distraught-youth-committed-suicide-by-hanging-kaushambi-news-ald316634047","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से आजिज युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
Distraught youth committed suicide by hanging
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के समीप सैदअलीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध हालत में घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। युवक का शव उसके घर के अंदर रस्सी के सहारे लटकता मिला।
घटना के पीछे घरेलू कलह को कारण बताया जा रहा है। मामले की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैद अलीपुर निवासी संतोष कुमार (27) की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। घर में इन दिनों वह आर्थिंग तंगी से गुजर रहा था। इस कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को संतोष की पत्नी खेत की तरफ गई थी। दोपहर के वक्त वह लौटी तो देखा कि पति का शव फांसी पर लटक रहा है। पत्नी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। लोगों ने लाश नीचे उतारी, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना से पीरिजनों में कोहराम है।