{"_id":"6664d9bd0ba276f821086c24","slug":"dispute-over-opening-the-road-towards-the-temple-officers-arrived-to-resolve-it-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112599-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंदिर की तरफ रास्ता खोलने को लेकर विवाद, सुलझाने पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंदिर की तरफ रास्ता खोलने को लेकर विवाद, सुलझाने पहुंचे अफसर
Sun, 09 Jun 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की तरफ रास्ता खोलने को लेकर विवाद, सुलझाने पहुंचे अफसर
-- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव का मामला, लगातार बन रहे थे तनाव के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां में मंदिर की तरफ दरवाजा खोलने के लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने शनिवार को अफसर पहुंचे। एसडीएम और एएसपी ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। इसके बाद समझाबुझा कर मामले का निस्तारण कराया।
जाफरपुर महावां गांव निवासी शमशाद अहमद के मकान के दो तरफ से रास्ते गुजरे हैं। एक तरफ शमशाद ने पहले से ही गेट लगा रखा था। अब दूसरी ओर भी वह दरवाजा खोलना चाह रहा था। इस तरफ मंदिर बना हुआ है। गांव के कुछ लोग शमशाद को दरवाजा लगाने से रोक रहे थे। दोनों तरफ के तनाव को देख करीब एक सप्ताह पहले एक वर्ग से 15 और दूसरे वर्ग से 20 लोगों को पाबंद किया गया था। बावजूद इसके तनाव कम नहीं हो रहा था। शनिवार को एसडीएम सदर आकाश सिंह, एएसपी अशोक वर्मा, लेखपाल हिमांशी के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की। एसडीएम ने बताया कि शमशाद ने अपनी भूमि पर निर्माण करा रखा है। घर के दोनों तरफ सड़क है। नियमों के अनुरूप ऐसी परिस्थिति में उसे दरवाजा खोलने से रोका नहीं जा सकता। दोनों पक्षों से बातचीत करके समझा बुझाकर विवाद का पटाक्षेप करा दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
विहिप करेगा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन
मंझनपुर। विश्व हिंदू परिषद ने 15 जून से डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। जिला सह मंत्री वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि दरवाजे के विरोध को लेकर दूसरे वर्ग के लोग दुकानों से सामान नहीं खरीद रहे हैं। आरोप लगाया कि सिंचाई के लिए भी पानी नहीं दे रहे हैं। फिर भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी को लेकर डायट मैदान में घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन होगा। संवाद