{"_id":"69da9f99011a5e04d900b9a0","slug":"dispute-over-digging-of-road-complaint-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-139629-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क खोदवाने पर विवाद, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क खोदवाने पर विवाद, शिकायत
Sun, 12 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 24 बिसुई में सीसी सड़क को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित पक्ष ने पूर्व विधायक पर सड़क खोदने व दीवार गिराने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक पक्ष का कहना है कि उनकी भूमिधरी जमीन पर बनी सड़क को जेसीबी से हटवाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शिकायतकर्ता अजय मौर्य ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे पूर्व विधायक से जुड़े लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और कुछ दिन पहले बनी सीसी सड़क को खोद दिया। आरोप यह भी है कि इस दौरान उनकी जमीन पर बनी दीवार भी गिरा दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं।
पूर्व विधायक के पुत्र का कहना है कि संबंधित भूमि उनके पिता के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। प्लाटिंग के उद्देश्य से उनकी जमीन पर जबरन सीसी सड़क बनाई गई थी। समय देने के बाद भी सड़क नहीं हटाई गई, जिसके बाद अपनी जमीन से सड़क हटाई गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि आज समस्या समाधान दिवस में यह शिकायत आई थी। नगर पालिका ईओ राम सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल को जांच के लिए कहा गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ईओ राम सिंह का कहना है कि वह पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से अवकाश पर हैं। सोमवार को ड्यूटी पर पहुंचे के बाद मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।