{"_id":"69af2807ecc58194ff0dc8f5","slug":"dispute-between-two-parties-over-applying-colours-during-holi-procession-fir-lodged-against-36-people-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-137729-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: होली बरात में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 36 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: होली बरात में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 36 लोगों पर प्राथमिकी
Tue, 10 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
16 विवाद के ईंट-पत्थर चलाते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी- वायरल वीडियो
कस्बा में रविवार को होली बरात के दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थर बाजी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह मामले में शांत कराया। पुलिस ने उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र दुबे की तहरीर पर दोनों पक्षों से चौदह नामजद व 22 अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कस्बा में मुगलकाल से एक हफ्ते होली खेले जाने की परंपरा है। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह रविवार को होरियारों की बरात बुद्धपुरी मोहल्ले से निकाली गई थी। इसमें चेयरमैन अनूप सिंह दूल्हा बने थे और सैकड़ों लोग बरात में शामिल होकर जुलूस की शक्ल में विभिन्न मोहल्ले में अबीर गुलाल लेकर होली खेल रहे थे।
बरात जैसे मौलवीगंज मोहल्ले में पहुंची तो रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। दूल्हा बने चेयरमैन और पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र दुबे की तहरीर पर एक पक्ष से दीपक पांडेय, सुधाकर पांडेय, सुरेश त्रिपाठी, रज्जन, सुनील ओझा, कपिल पांडेय और दस लोग अज्ञात व दूसरे पक्ष से जगदीश प्रसाद बधिक, दिनेश कुमार, सुनील, रामबाबू, गोविंद, छोटू, रामचंद्र और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
चेयरमैन का आरोप, पुलिस की लापरवाही से घटी घटना
चेयरमैन अनूप सिंह ने बताया कि सरायअकिल कस्बा अति संवेदनशील है। इसलिए यहां त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस फोर्स व पीएसी मंगाई जाती है। लेकिन इस बार की होली में पुलिस फोर्स के नाम पर खानापूरी की गई थी। बरात में उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र दुबे व कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी,जो काफी नहीं थी। पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस ने निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जो कि बरात में शामिल भी नहीं थे।
क्षेत्र में होली मिलन के दौरान मोबिल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था और देखते ही देखते लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। चेयरमैन के आरोप झूठे हैं और मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद थी। घटना के बाद तुरंत भीड़ को तितर-बितर कर थोड़ी ही देर में माहौल को शांत करा दिया गया। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल