{"_id":"676477b8b05faca143046584","slug":"disabled-girl-who-went-to-farm-raped-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119926-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खेत गई दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खेत गई दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म
Fri, 20 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के एक गांव में बुधवार शाम खेत की तरफ शौच गई दिव्यांग किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
संदीपनघाट इलाके एक गांव की महिला ने बताया कि बुधवार शाम उसकी 14 वर्षीय मूक बधिर बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी युवक उसे महुआ की बाग में घसीट ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
अगले दिन बृहस्पतिवार को मां के साथ थाने जाकर भुक्तभोगी ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष वृजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।