फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Directly assessing public grievances against roared Bspai

जनसमस्याओं के विरोध में गरजे बसपाई

Thu, 25 Jun 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Thu, 25 Jun 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जनसमस्याओं को लेकर बसपाइयों ने बुधवार को  सिराथू तहसील में हुंकार भरी। बिजली की अंधाधुंध कटौती, पेयजल, जलनिकासी आदि बुनियादी समस्याओं के निस्तारण में स्थानीय अफसरों की अनदेखी पर गुस्सा जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सिराथू को दिया। चेताया कि जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने पर बसपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


कौशाम्बी में गर्मी के मौसम में बिजली की अंधाधुंध कटौती से आमजन परेशान हैं। रात-दिन हो रही कटौती में रमजान के महीने में भी सुधार नहीं होने पर अब लोगों का गुस्सा भी फूटने लगा है। बुधवार को बसपाईयों ने बिजली, पेयजल, जलनिकासी और गांवों में सफाई की अव्यवस्था को लेकर सिराथू तहसील में हुंकार भरी। बसपा नेता मुंसफ अली उस्मानी ने कहाकि रमजान का महीना चल रहा है। फिर भी बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। इससे रोजेदारों को सहरी, इफ्तार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव-गांव क्षतिग्रस्त पड़ी नालियों के कारण जलनिकासी की भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


 नालियों की मरम्मत और सफाई नहीं होने के कारण रोजेदारों को कीचड़-पानीभरे रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। बसपा नेता ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत सिराथू क्षेत्र के टांडा, परास, कानेमई, नादेमई, फैज का पुरवा आदि में हैं। टांडा में तो महीनेभर से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी उसे अब तक बदला नहीं जा सका है। आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थानीय अफसर आमजन की समस्याओं के निस्तारण में अनदेखी करते हैं। तहसील में करीब घंटेभर तक हुंकार भरने के बाद बसपाईयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सिराथू को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें रमजान महीने में दिन में 12 से शाम 7 बजे तक और रात्रि में 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने, गांवों में जर्जर बिजली के तारों को बदलाने, टांडा गांव के फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने, परास गांव में ईदगाह तक रास्ते का निर्माण आदि मांगें शामिल रही। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद जाकिर, नग्गन अली, सुरेश कुमार, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed